.

होमबाउंड जाएगी भारत की तरफ़ से ऑस्कर

होमबाउंड जाएगी भारत की तरफ़ से ऑस्कर

नीरज घेवान की फ़िल्म ‘होमबाउंड’ को 2026 एकेडमी अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फ़ीचर’ कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फ़िल्म से सम्बंधित प्रमुख तथ्य निम्न हैं :

  • होमबाउंड में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • फ़िल्म के निर्देशक नीरज घेवान हैं।
  • फ़िल्म के मुख्य प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।
  • यह फ़िल्म कान फ़िल्म फे़स्टिवल के ‘अन सर्टन रिगार्ड’ सेक्शन में दिखाई गई और इस फ़िल्म के प्रीमियर के बाद लोगों ने इस फ़िल्म के लिए नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं।
  • फ़िल्म के दो मुख्य किरदार मोहम्मद शोएब अली (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) दोनों ऐसी पृष्ठभूमि से आते हैं जो सदियों से समाज की तथाकथित ऊंची जातियों के हाथों भेदभाव का सामना करते आ रहे हैं। लेकिन दोनों का सपना है कि वे इन सामाजिक बाधाओं को पार करें। फ़िल्म में वो दोनों अपने राज्य की पुलिस फ़ोर्स में भर्ती होकर एक नई पहचान बनाने की कोशिश करते हैं।
होमबाउंड

इससे पहले साल 2010 में भारतीय फ़िल्ममेकर नीरज घेवान की फ़िल्म मसान को कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘अन सर्टन रिगार्ड’ कैटेगरी में दिखाया गया था। इस कैटेगरी में उन फ़िल्मों को शामिल किया जाता है जो कुछ अलग और नई तरह की कहानियां बताती हैं। इस फ़िल्म ने प्रोमिसिंग फ़्यूचर प्राइज़ अपने नाम किया था।

Scroll to Top