.

बिहार करेंट अफेयर्स 2025| Important

Table of Contents

बिहार करेंट अफेयर्स 2025

बिहार के प्रमुख करेंट अफेयर्स जो आगामी BPSC परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, नीचे दिए गए हैं:

बिहार करेंट अफेयर्स: जुलाई 2025

  • बिहार चुनाव आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार आइकॉन फेस नियुक्त किया है।
  • गया, दरभंगा , और गोपालगंज में सरकार नए डेयरी प्लांट की स्थापना करेगी। इन तीनों प्लांटों में हर दिन पांच लाख लीटर की दूध प्रोसेसिंग होगी। सीतामढ़ी और रोहतास में दूध पाउडर के संयंत्र स्थापित किये जाएंगे। इन दोनों संयंत्रों में हर दिन 30 – 30 मीट्रिक टन दूध का पाउडर बनेगा।
  • बिहार सरकार मुंगेर के सीताकुंड मेले को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। अब हर साल सरकारी मेला के तौर पर बिहार राज्य मेला प्राधिकार इसका आयोजन करेगा।
  • वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय – स्मृति स्तूप का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। यह आधुनिक भारत का पहला निर्माण है , जिसमें सिर्फ पत्थर का इस्तेमाल हुआ है।
  • न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है।
  • राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण – 2024 में इस बार पटना को 21वां स्थान मिला है। (स्वच्छ शहर में अहमदाबाद प्रथम जबकि सुपर स्वच्छ शहर के लीग में इंदौर को प्रथम स्थान मिला है।)
  • बिहार सरकार ने 18 से 28 वर्ष के एक लाख से अधिक युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दी है।
  • सीतामढ़ी जिला के माता सीता की जन्मभूमि पुनौरा धाम में 882.87 करोड़ की लागत से माता जानकी मंदिर बनेगा।

बिहार करेंट अफेयर्स: जून 2025

  • विश्व का पांचवां व देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र समस्तीपुर के पूसा में खुलेगा। भारत से पहले चार गन्ना अनुसंधान केंद्र निम्न देशों में हैं – दक्षिण अफ्रीका, चीन, तंजानिया, एवं बांग्लादेश।
  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने 24 जून को कहा कि बिहार में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र और 1,000 मेगावाट की बैटरी भंडारण क्षमता वाली इकाई स्थापित की जाएगी। देश में छह छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) लगाए जाएंगे। इनमें से एक बिहार में लगाया जाएगा।
  • बिहार कैबिनेट ने ‘कन्या विवाह मंडप योजना’ के तहत सभी पंचायतों में विवाह हॉल के निर्माण और ‘दीदी की रसोई’ योजना के तहत भोजन की कीमत घटाकर 20 रुपये करने को मंजूरी दी है। दोनों पहलों का उद्देश्य गरीब ग्रामीण परिवारों का समर्थन करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
  • भारत के चुनाव आयोग ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आधिकारिक तौर पर जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” आवंटित किया है।
  • बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य कुख्यात अपराधियों को पकड़ना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करना है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके पैरों में गोली मार रही है, ताकि वे भविष्य में अपराध न कर सकें।
  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने बिहार के पुलों की सुरक्षा जांच के लिए 24 जून 2025 को आईआईटी पटना और आईआईटी दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत आईआईटी पटना 45 पुलों और आईआईटी दिल्ली 40 पुलों की जांच करेगा। पहले चरण में 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 85 बड़े पुलों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। इस पहल से बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने पुलों की सुरक्षा के लिए समर्पित ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी 2025 को लागू किया है।
  • बिहार सरकार ने राज्य भर में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बनाई है। इन नए विद्यालयों के शुरू होने के बाद बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।
  • बिहार में अब मुखिया (ग्राम प्रधान) के पास 15 लाख रुपये तक की योजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार है। इस फैसले से उन्हें 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग करके परियोजनाओं को लागू करने की अनुमति मिल गई है, जिससे प्रक्रिया सरल हो गई है।
  • बिहार में मुखिया (ग्राम प्रधान) को अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार है। यह 5 लाख रुपये की पिछली सीमा से बढ़ा है।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून को दिव्यांग, विधवा और बुजुर्गों की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी।
  • वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 54 से बढ़कर 70 हो गई।

बिहार सामान्य ज्ञान| Bihar Special GK

बिहार करेंट अफेयर्स: मई 2025

  • अर्थशास्त्री सचिन चतुर्वेदी 21 मई 2025 को बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति बने।
  • बिहार सरकार ने ऐतिहासिक शहर गया का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘गया जी’ कर दिया है, जो इसके गहन धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करता है।
  • सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत एक प्रमुख आयोजन, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वां संस्करण 4 मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित किया गया। इसका आयोजन बिहार के पांच जिलों (पटना, राजगीर, बेगूसराय, गया और भागलपुर) में किया गया। जबकि, तीन प्रमुख कार्यक्रम – नई दिल्ली में।

बिहार करेंट अफेयर्स: अप्रैल 2025

  • भारत के प्रधानमंत्री ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल 2025) के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए। बिहार की मोतीपुर पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने मुखिया प्रेमा देवी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • 24 अप्रैल को, प्रधानमंत्री ने बिहार की पहली नमो भारत रैपिड रेल सेवा (जिसे वंदे मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है) का उद्घाटन किया, जो भारत में अपनी तरह की दूसरी होगी। यह ट्रेन जयनगर से पटना तक चलती है। पहली नमो भारत रैपिड रेल अहमदाबाद और भुज के बीच शुरू की गई थी।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का सातवां संस्करण 4 से 15 मई तक बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा।
  • भारत ने बिहार के पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्व कप 2025 में स्वर्ण पदक जीता।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार की कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के अंतर्गत शामिल करने को मंजूरी दे दी।

बिहार करेंट अफेयर्स: मार्च 2025

  • बिहार के उद्योग मंत्री ने बक्सर और पश्चिमी चंपारण में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने की घोषणा की।
  • नई दिल्ली में आयोजित सरकारी डिजिटेक पुरस्कार 2025 समारोह में ‘बिहार कृषि’ ऐप और ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’ के सफल क्रियान्वयन के लिए बिहार को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 7-8 मार्च 2025 को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पहला शौर्य वेदनाम महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करना था।
  • 8 मार्च 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। वाल्मीकि महोत्सव महर्षि वाल्मीकि के योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच है।
  • 3 मार्च 2025 को बिहार के वित्त मंत्री ने राज्य विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

बिहार करेंट अफेयर्स: फ़रवरी 2025

  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा बिहार के बिहटा में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है।
  • बिहार राज्य महिला वुशू चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन 22 और 23 फरवरी 2025 के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के खेल भवन में किया गया।
  • बिहार के गया जिले के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
  • हाल ही में गया जिले की 300 साल पुरानी पत्थर की कला को जीआई टैग दिया गया है। बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी ब्लॉक का पथरकट्टी गांव पत्थर की कला के लिए प्रसिद्ध है।
  • उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार ने 25 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।
  • बिहार के मुख्यमंत्री मनेर शरीफ में हजरत मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याह्या मनेरी के 756वें ​​उर्स में शामिल हुए। उर्स एक वार्षिक उत्सव है जो एक सूफी संत की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 6 फरवरी 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री ने 35.8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लखीसराय संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में बिहार के राज्यपाल ने राजभवन में मनोज कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “स्ट्रीट वेंडर से ब्यूरोक्रेट” का विमोचन किया।
  • हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री ने किउल नदी पर 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया।
  • केंद्रीय बजट 2025 में बिहार के लिए प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं:
    • मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड।
    • भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए बिहार में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे।
    • पटना हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार और बिहटा में ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे का विकास।
    • पूर्वी भारत के विकास के लिए पूर्वोदय पहल के तहत एक राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी।
    • बजट में काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारे की तर्ज पर विष्णुपद और महाबोधि मंदिर गलियारों के व्यापक विकास के लिए समर्थन का वादा किया गया है।
    • नालंदा को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, तथा नालंदा विश्वविद्यालय को उसके ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

बिहार करेंट अफेयर्स: जनवरी 2025

  • गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी में श्रद्धेय बोधि वृक्ष और प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय को दिखाया गया।
  • बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को यूजीसी से मान्यता मिल गई है। इसका उद्घाटन बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2024 में राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया। यह विश्वविद्यालय नालंदा के राजगीर में है।
  • ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जन्मे जॉर्ज ऑरवेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में एक सिक्का जारी किया है।
  • हाल ही में आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
  • बिहार के सात लोगों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया:
    • पद्म विभूषण: शारदा सिन्हा
    • पद्म भूषण: सुशील कुमार मोदी
    • पद्म श्री:
    • किशोर कुणाल: सामाजिक कार्यकर्ता और महावीर संस्थान के संस्थापक
    • भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य,
    • हेमन्त कुमार: चिकित्सा में,
    • निर्मला देवी: कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए,
    • विजय नित्यानंद सूरिश्वर जी महाराज: अध्यात्म में

बिहार करेंट अफेयर्स: दिसंबर 2024

  • हाल ही में बिहार सरकार ने कर्नाटक में बिहार की महत्वपूर्ण फसल मखाना और अन्य खाद्य उत्पादों के बाजार का विस्तार करने के लिए बेंगलुरु में दो दिवसीय ‘मखाना महोत्सव’ का आयोजन किया है।
  • हाल ही में महावीर कैंसर संस्थान, पटना के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि पानी में मैंगनीज (Mn) संदूषण बिहार के गंगा के मैदानों में कैंसर का कारण बन रहा है।
  • बिहार मार्च 2025 में राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी के इनडोर हॉल में महिला कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  • हाल ही में बिहार सरकार ने पटना में एक सुपर-स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल के निर्माण और संचालन की सुविधा के लिए शंकर आई फाउंडेशन इंडिया, कोयंबटूर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ में राज्य को 1.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।

बिहार करेंट अफेयर्स: नवंबर 2024

  • बिहार 2025 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) और खेलो इंडिया पैरा गेम्स (केआईपीजी) की मेजबानी करेगा।
  • राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 2025 में पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करेगा।
  • राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने हाल ही में 11 से 20 नवंबर, 2024 तक बिहार के राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 की मेजबानी की।
  • हाल ही में बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में कॉमन कैट स्नेक (बोइगा ट्राइगोनाटा), एक दुर्लभ और कम विषैला प्रजाति की खोज की गई।
  • हाल ही में बिहार की लोक संगीत आइकन शारदा सिन्हा का निधन हो गया।

बिहार करेंट अफेयर्स: अक्टूबर 2024

  • गाँधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्टपिता महात्मा गाँधी को समर्पित बापू टावर का उद्घाटन किया। यह देश का पहला भवन है , जिसके बाहरी भाग पर 40 टन तांबे का आवरण लगा है।
  • स्वच्छता ही सेवा 2024 में बिहार को पुरे देश में जन भागीदारी तथा कचरा इकाइयों की सफाई में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • वाल्मीकिनगर के पीपराकुट्टी गांव में भारतीय सॉफ्टनेस प्रजाति का कछुआ ग्रामीणों को मिला।
  • डायनामिक व डाटा ड्रिवन लैब वाला पहला राज्य बना बिहार। इस लैब का उद्देश्य बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों को अत्याधुनिक डेटा – संचालित और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित उपकरणों से सुसज्जित करना है।
  • राज्य में 500 कृषि यंत्र बैंक बनाये जाएंगे। केंद्र सरकार ने खेती में कृषि यंत्रों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए 20 करोड़ रूपये अलग से आवंटन कर दिया है।
  • बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांंग की है, क्योंंकि इस श्रेणी में कई अन्य भाषाओं को शामिल किया गया है। मैथिली भाषा का साहित्यिक इतिहास लगभग 1,300 वर्ष पुराना है और राज्य ने इसे शास्त्रीय भाषा के रूप में वर्गीकृत करने की मांंग की है।
  • बिहार के मुख्यमंंत्री ने महिला एशियाई चैंपियंंस ट्रॉफी, 2024 के लिये लोगो और शुभंंकर (Logo and Mascot) का अनावरण किया, जो 11 नवंंबर से 20 नवंंबर, 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। महिला एशियाई चैंपियंंस ट्रॉफी, 2024 का शुभंंकर “गुड़िया” है, जो बिहार में युवा लड़कियोंं के लिये एक स्नेहपूर्णशब्द है। लुप्तप्राय प्रजाति, घरेलू गौरैया से प्रेरित होकर, यह शुभंंकर लचीलापन, शक्ति और प्राकृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है । लोगो में बोधि वृक्ष को दर्शाया गया है, जो विकास और लचीलेपन का प्रतीक है तथाा बिहार की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा है।
  • बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 21 अक्टूबर को राज्य की राजधानी पटना के पास बिहटा शहर में राज्य के पहले सूखे बंदरगाह का उद्घाटन किया। ड्राई पोर्ट को एक निजी कंपनी के सहयोग से बिहार में उत्पादित होने वाले सामानों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार करेंट अफेयर्स: सितम्बर 2024

  • बिहार सरकार ने औरंंगाबाद, डेहरी और सासाराम में पीने के लिये सोन नदी का जल उपलब्ध कराने हेतु 1,347 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला रखी।
  • बिहार विकास मिशन ने 7 निश्चय पार्ट 1 और पार्ट 2 को कामयाब करने में जिलों की रैंकिंग जारी की। अररिया पहले नंबर पर रहा, तो मधुबनी सबसे पीछे रहा।
  • महिलाओं के लिए शुरू किये गए निडर नारी प्रोजेक्ट बिहार में शुरू कर दी गई है। महिलाओं को ‘सुरक्षित सफर सुविधा ‘ देने वाला बिहार तीसरा राज्य बना। बिहार से पहले हरियाणा और तेलंगाना में यह सुविधा महिलाओं को दी जा रही है।
  • GST संग्रह में शीर्ष पांच राज्यों में बिहार शामिल है। राज्य के जीएसटी संग्रह में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, यह राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत के तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।
  • केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार के गया में विष्णुपद मंंदिर और बोधगया में महाबोधि मंंदिर के लिये कॉरिडोर परियोजनाओं को विकसित करने की योजना प्रस्तुत की गई।
  • पीरियोडिक लेबर फाॅर्स सर्वे 2023 – 24 के मुताबिक, बिहार में 3 % बेरोजगारी दर है। वहीं मध्य प्रदेश देश का एक मात्र राज्य है, जहाँ बेरोजगारी दर 1 % से भी कम (0 . 9%) है।
  • उत्तर बिहार में बाढ़ रोकने के लिए 4 नदियों पर बराज बनेंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से चयनित एजेंसी के द्वारा गंडक नदी पर अरेराज, कोसी नदी पर डागमारा, बागमती नदी पर ढेंग और महानंदा नदी पर मसान में बराज बनाई जाएगी।

बिहार करेंट अफेयर्स: अगस्त 2024

  • गया में 1670 एकड़ में औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा। यह केंद्र सरकार के नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत होगा।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया, जो राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का एक हिस्सा है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2024 के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन किया है।
    • चयनित शिक्षक हैं: कैमूर जिले के तरहानी न्यू प्राइमरी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर कुमार सुमन और मधुबनी जिले के शिव गंगा गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिका डॉ मीनाक्षी कुमारी।
    • उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
    • यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों को दिया जाता है।
    • उन्हें 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
    • देश भर से कुल 50 शिक्षकों को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • बिहार वक्फ बोर्ड ने गोविंदपुर गांव के ग्रामीणों को नोटिस भेजकर 30 दिनों के भीतर जमीन खाली करने की मांग की है। इन नोटिसों को प्राप्त करने के बाद, सभी भूमि स्वामियों ने पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने कहा कि भूमि 1910 से याचिकाकर्ताओं के वंशजों के नाम पर है।
  • बिहार में गोपालगंज पुलिस ने 50 ग्राम पदार्थ जब्त किया, जिसे कैलिफोर्नियम माना जाता है, जो 850 करोड़ रुपये की अत्यधिक रेडियोधर्मी धातु है। हालांकि, परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) द्वारा किए गए प्रारंभिक परीक्षणों में कोई रेडियोधर्मिता नहीं पाई गई। कैलिफोर्नियम एक चांदी-सफेद सिंथेटिक रेडियोधर्मी धातु है, जिसका आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक 98 है।
  • शोधकर्ताओं की एक टीम ने बिहार के गया में ब्रह्मयोनी पहाड़ी पर औषधीय पौधों की एक श्रृंखला की खोज की है, जिसमें जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे (जिसे आमतौर पर गुड़मार के नाम से जाना जाता है) एक उल्लेखनीय खोज है जिसे मधुमेह विरोधी जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है।

बिहार करेंट अफेयर्स: जुलाई 2024

  • मधुबनी की मेनका मल्लिक को नेपाली भाषा के उपन्यास नीलकंठ का मैथिलि अनुवाद करने के लिए 2023 का साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार मिला है।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसमें बिहार में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए सार्वजनिक रोजगार और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण को 50% से बढ़ाकर 65% करने के आदेश को रद्द कर दिया गया था।
    • पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में संशोधित आरक्षण कानूनों को रद्द कर दिया, जिसके तहत दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए कोटा 50% से बढ़ाकर 65% कर दिया गया था।
    • न्यायालय ने इन संशोधनों को संविधान के “अधिकार से परे”, “कानून में गलत” और “समानता खंड का उल्लंघन” करार दिया। ये संशोधन जाति सर्वेक्षण के बाद किए गए थे, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत राज्य की कुल आबादी का 63% बताया गया था, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 21% से अधिक बताया गया था।
    • कोटा बढ़ाए जाने के बाद, राज्य में आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित सीटें को मिलाकर कुल सीटों का 75% हो गया था।
  • केंद्रीय बजट 2024 में कोसी नदी के जल का दोहन और उपयोग करने के लिए 11,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पहली बार है जब बिहार में बाढ़ की समस्या को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में मान्यता दी गई है।
  • बिहार विधानसभा ने बिहार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 पारित किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य कदाचार को रोकना है। विधेयक में तीन से पांच साल की कैद और 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान शामिल है। यदि कोई सेवा प्रदाता, चाहे वह सरकारी संस्था हो या निजी एजेंसी, कदाचार में लिप्त है, तो उसे 1 करोड़ रुपये का जुर्माना और चार साल के लिए उसकी सेवाओं को समाप्त करना होगा।
  • केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में राजमार्ग विकास में 26,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। बिहार में राजमार्ग विकास: सरकार का लक्ष्य कई परियोजनाओं के लिए धन आवंटित करके बिहार में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है, जिनमें शामिल हैं:
    • पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे
    • बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे
    • बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे
    • बक्सर में गंगा नदी पर अतिरिक्त 2-लेन पुल
    • बिजली परियोजनाएँ: बजट में बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपये की लागत से 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करना भी शामिल है।
  • बिहार सरकार ने केंद्र से राज्य के 10 जिलों में उगाई जाने वाली जलीय फसल मखाना के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करने का आग्रह किया है।
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की पूर्वी क्षेत्र सर्किट बेंच ने बिहार के बेगूसराय जिले में कंवरताल वेटलैंड के अतिक्रमण के आरोपों की जाँच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
    • रामसर साइट पर अतिक्रमण और क्षरण के आरोप एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने लगाए थे, जिन्होंने एनजीटी का दरवाजा खटखटाया था।
    • कंवरताल आर्द्रभूमि स्थल को 1989 में बिहार सरकार द्वारा पक्षी अभयारण्य के रूप में नामित किया गया था।
    • इसे 2020 में रामसर साइट के रूप में नामित किया गया था और इसे एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की ऑक्सबो झील के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में “दुनिया के सबसे बड़े रामायण मंदिर” के निर्माण का दूसरा चरण शुरू हुआ। 3.76 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले तीन मंजिला मंदिर का निर्माण जून 2023 में शुरू हुआ और 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। विराट रामायण मंदिर अयोध्या के राम मंदिर से तीन गुना बड़ा होगा। 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस मंदिर के गर्भगृह में 33 फुट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।

बिहार करेंट अफेयर्स: जून 2024

  • 2024 लोकसभा चुनाव में नोटा वोट सबसे ज्यादा इंदौर में जबकि बिहार में सबसे ज्यादा गोपालगंज में पड़ा।
  • देश में मध्यप्रदेश के बाद बिहार दूसरा राज्य होगा जहाँ एमबीबीएस की पढाई हिंदी में भी इसी सत्र से शुरू होगी।
  • भाजपा के वरीय नेता अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने। जदयू के वरीय नेता देवेश चंद्र ठाकुर, इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़े थे।
  • मधुबनी के रिंकी झा ऋषिका को मैथिली भाषा में नदी घाटी सभ्यता के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार मिला है।
  • बिहार की दो वेटलैंड्स को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड्स की वैश्विक सूची में जोड़ा गया है। इससे भारत में ऐसी वेटलैंड्स की कुल संख्या 82 हो गई है। बिहार के जमुई जिले में नागी और नकटी पक्षी अभयारण्य अब रामसर कन्वेंशन का हिस्सा हैं। दोनों पक्षी अभयारण्य मानव निर्मित वेटलैंड्स पर बनाए गए हैं, जिन्हें मुख्य रूप से नकटी बांध के निर्माण के माध्यम से सिंचाई के लिए विकसित किया गया है। प्रवासी प्रजातियों के लिए शीतकालीन आवास के रूप में उनके महत्व के कारण दोनों अभयारण्यों को 1984 में पक्षी अभयारण्य के रूप में नामित किया गया था।
  • भारत के प्रधान मंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया।
    • विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है।
    • यह परिसर एक ‘नेट ज़ीरो’ ग्रीन कैंपस है। यह एक सौर संयंत्र, घरेलू और पेयजल उपचार संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए जल पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकाय और कई अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर है।
    • लगभग 1600 साल पहले स्थापित मूल नालंदा विश्वविद्यालय को दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है।
    • नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था।
  • पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण कोटा 50% से बढ़ाकर 65% करने के बिहार सरकार के फैसले को पलट दिया।

बिहार करेंट अफेयर्स: मई 2024

  • लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, 2016 में बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाने से दैनिक और साप्ताहिक खपत के 2.4 मिलियन मामले और घरेलू हिंसा के 2.1 मिलियन मामले रुके। यह भी अनुमान है कि इस प्रतिबंध ने राज्य में 1.8 मिलियन पुरुषों को अधिक वजन या मोटापे से बचाया है।
  • हाल ही में, वरिष्ठ राजनीतिक नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। वे 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी रहे।
  • पिछले दो चुनावों से, सुपौल के कोसी क्षेत्र के खोखनाहा गाँव के निवासियों ने कोसी नदी से उनके दुखों को कम करने के लिए सरकार की पहल की कमी पर सभी राजनीतिक दलों के खिलाफ गुस्से में 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया है। इसके कारण खोखनाहा गांव 2024 के चुनाव में वोट देने से भी इनकार कर रहा है।
  • नैक में A++ की ग्रेडिंग पाने वाला राज्य का पहला कॉलेज बन गया है पटना वीमेंस कॉलेज।

बिहार करेंट अफेयर्स: अप्रैल 2024

  • वाणिज्यिक कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में 18.13% की वृद्धि देखी है। विभाग ने मार्च में राज्य में 1,058 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है। मार्च में एकत्रित 5,403.15 करोड़ रुपये का मासिक समग्र राजस्व अब तक किसी भी महीने में सबसे अधिक है।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पुनर्वित्त, प्रत्यक्ष वित्त और अनुदान सहायता के रूप में बिहार में 10372.86 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। यह नाबार्ड द्वारा राज्य को अब तक एक साल में दी गई सबसे अधिक वित्तीय सहायता है और पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) की तुलना में 21% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • एसजेवीएन (SJVN) लिमिटेड ने एसजेवीएन की सुरंग परियोजनाओं में उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (आईआईटी पटना) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे समय और लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवा पेशेवरों से 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रयास का हिस्सा बनने का आग्रह किया। वह बिहार में आईआईएम बोधगया के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बिहार करेंट अफेयर्स: मार्च 2024

  • बिहार सरकार ने ब्रजेश मेहरोत्रा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
  • परमार रवि मनुभाई को बिहार लोक सेवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में इ – रेडिएशन सेंटर व पैक हाउस का उद्घाटन किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के औरंगाबाद जिले में 21,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।
  • बिहार सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है।
  • ”क्लाइमेट रेजिलियेंट एंड लो कार्बन पथवे” रिपोर्ट के अनुसार, 2070 तक बिहार का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 5.2 गुना बढ़ने का अनुमान है, जब भारत शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखता है। यह निष्कर्ष बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सहयोग से तैयार की गई रिपोर्ट में थे। बिहार सरकार ने फरवरी 2021 में जलवायु लचीला और कम कार्बन विकास पथ के लिए रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
  • स्विस संगठन IQAir द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र बनकर उभरा है।
  • ओएनजीसी ने समस्तीपुर में अपने ब्लॉक के लिए 300 वर्ग किलोमीटर के लिए 3डी भूकंपीय डेटा हासिल कर लिया है और दो खोजपूर्ण कुओं की खुदाई करने की तैयारी कर रही है। पहली ड्रिलिंग 2024 में की जाएगी।

बिहार करेंट अफेयर्स: फरवरी 2024

  • बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानव जीवन की सुरक्षा के लिए नवीन पहल तकनीकी हस्तक्षेप (NITISH) डिवाइस लॉन्च की है। यह एक अभिनव पेंडेंट के आकार का उपकरण है जिसे किसानों और जनता को समय पर अलर्ट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, विशेष रूप से बिजली, बाढ़, हीटवेव और शीत लहरों को लक्षित करके।
    • इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना के सहयोग से बनाया गया है।
    • यह डिवाइस बिहार मौसम विज्ञान सेवा केंद्र से जुड़ा है, जो वास्तविक समय और सटीक मौसम संबंधी अलर्ट सुनिश्चित करता है।
    • पेंडेंट शरीर की गर्मी से चार्ज होगा।
    • डिवाइस तीन तरीकों से अलर्ट बजाएगा:
    • यह वॉयस मैसेज भेजेगा।
    • इसका रंग हरे से लाल हो जाएगा।
    • डिवाइस तब तक गर्म होती रहेगी जब तक इसका उपयोगकर्ता इसे बंद नहीं कर देता।
  • बिहार सरकार ने 2.78 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें विभाग को 22% से अधिक धन आवंटित करके शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया। बजट में 1,121.41 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष है और 2.98% का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है। इसमें 3.48 लाख करोड़ रुपये का बकाया कर्ज भी दिखाया गया है।
  • हाल ही में, बिहार के बेगूसराय जिले के पपरौर ग्राम पंचायत में ‘स्मार्ट ग्राम पंचायत: ग्राम पंचायत के डिजिटलीकरण की दिशा में क्रांति’ परियोजना का उद्घाटन किया गया।
    • इस परियोजना का उद्देश्य बेगूसराय में ग्राम पंचायतों तक PM-WANI (प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस) सेवा का विस्तार करना है, जो ग्रामीण कनेक्टिविटी में एक आदर्श बदलाव को दर्शाता है।
    • इसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है, जिसे संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत वित्त पोषित किया जाता है।
    • इस परियोजना का लक्ष्य बिहार के बेगूसराय और रोहतास जिलों के 37 ब्लॉकों में 455 ग्राम पंचायतें हैं।
  • पटना में बापू टावर का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया। इसमें गाँधी जी का बचपन से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तक की जानकारी मिलेगी। यह देश का पहला ऐसा भवन है, जिसकी पूरी बाहरी परत पर तांबे का आवरण लगाया गया है।
  • भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट कोल इंडिया के सहयोग से बनेगा। इसके निर्माण पर 20000 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
  • 5 साल बाद केसरिया स्तूप की फिर से खुदाई शुरू की गई है। अब तक की खुदाई में जो सतह मिली है वो सीढ़ीनुमा है। करीब 12 फीट तक खुदाई होगी।
  • कैमूर के युवा लेखक गौरव तिवारी की पहली किताब ‘लव दैट लास्टेड फॉर एवर’ को प्रतिष्ठित गोल्डन बुक्स अवार्ड के लिए चुना गया है।

बिहार करेंट अफेयर्स: जनवरी 2024

  • बिहार का पहला कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट बिक्रमगंज के घोसिया गांव में लगाया गया है। इसमें कच्चा माल के रूप में पुआल और गोबर का इस्तेमाल होगा, जिससे पराली की समस्या से भी निजात मिलेगी।
  • राज्य कैबिनेट ने बिहार आईटी पॉलिसी – 2024 को मंजूरी दे दी है। यह पॉलिसी 5 वर्षों तक लागू रहेगी। इसके प्रमुख तथ्य निम्न हैं:
    • राज्य में पहले से आईटी सेक्टर में काम कर रहीं जो इकाइयां नए रोजगार सृजित करेंगी और जिनमें 50% बिहारी होंगे, वह सब्सिडी लेने के पात्र होंगी।
    • पटना और दानापुर निगम क्षेत्र से बाहर की इकाइयों को 10% अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
    • न्यूनतम 5 करोड़ कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर 30% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। इसकी अधिकतम राशि 30 करोड़ रूपये होगी।
  • बिहार राज्य कैबिनेट ने ‘खेल विभाग’ के गठन की मंजूरी दे दी है। ये राज्य सरकार का 45वां विभाग होगा। जितेंद्र कुमार राय प्रदेश के पहले खेल मंत्री होंगे।
  • नीति आयोग की रिपोर्ट नेशनल मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के अनुसार बिहार में सबसे ज्यादा 26.59% आबादी अब भी गरीब है। जबकि केरल में सबसे काम 0.48% आबादी गरीब है।
  • राज्य के 94 लाख 33 हजार 212 गरीब परिवारों के एक – एक सदस्य को रोजगार करने के लिए सरकार लघु उद्यमी योजना के तहत 2 – 2 लाख रूपये देगी जिसे वापस नहीं लेगी।
  • असर – 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में दशवीं तक पहुंचने वाले बच्चों की संख्या सबसे अधिक बिहार में है।
Bihar GK
Bihar current affairs
बिहार करेंट अफेयर्स

Also refer:

Scroll to Top