बिहार करेंट अफेयर्स 2024| Important

Share it

बिहार करेंट अफेयर्स 2024

बिहार के प्रमुख करेंट अफेयर्स जो आगामी BPSC परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, नीचे दिए गए हैं:

बिहार करेंट अफेयर्स: जनवरी 2024

  • बिहार का पहला कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट बिक्रमगंज के घोसिया गांव में लगाया गया है। इसमें कच्चा माल के रूप में पुआल और गोबर का इस्तेमाल होगा, जिससे पराली की समस्या से भी निजात मिलेगी।
  • राज्य कैबिनेट ने बिहार आईटी पॉलिसी – 2024 को मंजूरी दे दी है। यह पॉलिसी 5 वर्षों तक लागू रहेगी। इसके प्रमुख तथ्य निम्न हैं:
    • राज्य में पहले से आईटी सेक्टर में काम कर रहीं जो इकाइयां नए रोजगार सृजित करेंगी और जिनमें 50% बिहारी होंगे, वह सब्सिडी लेने के पात्र होंगी।
    • पटना और दानापुर निगम क्षेत्र से बाहर की इकाइयों को 10% अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
    • न्यूनतम 5 करोड़ कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर 30% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। इसकी अधिकतम राशि 30 करोड़ रूपये होगी।
  • बिहार राज्य कैबिनेट ने ‘खेल विभाग’ के गठन की मंजूरी दे दी है। ये राज्य सरकार का 45वां विभाग होगा। जितेंद्र कुमार राय प्रदेश के पहले खेल मंत्री होंगे।
  • नीति आयोग की रिपोर्ट नेशनल मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के अनुसार बिहार में सबसे ज्यादा 26.59% आबादी अब भी गरीब है। जबकि केरल में सबसे काम 0.48% आबादी गरीब है।
  • राज्य के 94 लाख 33 हजार 212 गरीब परिवारों के एक – एक सदस्य को रोजगार करने के लिए सरकार लघु उद्यमी योजना के तहत 2 – 2 लाख रूपये देगी जिसे वापस नहीं लेगी।
  • असर – 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में दशवीं तक पहुंचने वाले बच्चों की संख्या सबसे अधिक बिहार में है।

बिहार करेंट अफेयर्स: दिसंबर 2023

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जहाँ पर सबसे अधिक हत्या के मामले दर्ज किये गए। जबकि उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक और सिक्किम सर्वाधिक शांत राज्य रहा।
  • बिहार की ज्योति सिन्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेष्ठ दिव्यांगजन से सम्मानित किया गया। ज्योति मुजफ्फरपुर की हैं, और उन्हें यह पुरस्कार मधुबनी पेंटिंग की प्रशिक्षण देने के लिए मिला है।
  • बिहार सरस मेला का आयोजन पटना के गाँधी मैदान में किया गया। जिसमें देश के 22 राज्यों की कलाकृतियों की विविधता, ग्रामीण शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा को देखने का मौका लोगों को मिला।
  • राज्य के पहले बैट्री स्टोरेज पावर प्लांट का निर्माण लखीसराय के कजरा में होगा। इस पावर प्लांट से 185 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
  • पूर्वी चम्पारण में विराट रामायण मंदिर का निर्माण होगा। इसका निर्माण अयोध्या के श्री राम मंदिर के तर्ज पर होगा।

बिहार करेंट अफेयर्स: नवंबर 2023

  • नालंदा के अरावां में एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट शुरू किया गया है। इसकी उत्पादन क्षमता 550 किलो लीटर प्रतिदिन है।
  • वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 के समापन समारोह में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को पहला पुरस्कार मिला। दिल्ली के प्रगति मैदान में यह आयोजन 3 से 5 नवंबर तक हुआ।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित साउथ एशियन सैंबो प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने 25 पदक जीते हैं। इसमें 6 स्वर्ण 10 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है।
  • राज्य में 50 साल या इससे अधिक के पुराने पेड़ विरासत वृक्ष में शामिल होंगे। अभी तक एप के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से 16000 वृक्षों का फोटो अपलोड हुआ है। अब जाँच के बाद इन वृक्षों को विरासत वृक्ष घोषित कर दिया जायेगा। विरासत वृक्ष के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जैव विविधता विभाग प्रति वृक्ष 10000 रुपए अनुदान देगा।
  • बिहार में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में 75% (EWS के 10% आरक्षण को मिलाकर) आरक्षण लागू हो गया है। अब आरक्षण निम्न होगा : EBC का कोटा 18% से बढ़ाकर 25%, OBC का 12% से बढ़ाकर 18%, SC का 16% से 20%, ST का 1% से 2% और EWS का 10%

बिहार करेंट अफेयर्स: अक्टूबर 2023

  • बिहार के भागलपुर में खुलेगा राज्य का पहला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट संस्थान।
  • डॉ. गिरिश कुमार चौधरी को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग व साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से गंगा पथ पर आयोजित खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग लीग में बिहार 28 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बना।
  • 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 से 2027 तक के लिए चौथे कृषि रोडमैप का उद्घाटन की। चौथे कृषि रोडमैप में उन्नत खेती के लिए निम्न योजनायें हैं:
    • राज्य में 100 सीड हब बनाया जाना है।
    • 20 मिलेट हब होंगें।
    • जूट की खेती को बढावा दी जाएगी।
    • गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
    • जिन खेतों में पानी लगने से खेती चौपट होती है, वहां से पानी निकालने की योजना है।
    • सड़क के कारण पानी लगने से नष्ट होने वाले फसल को बचाने की तैयारी है।
  • पश्चिम चंपारण में उत्पादित होने वाले मर्चा धान को जीआई टैग मिल गया है।
  • जातीय आधारित गणना में 215 जातियों की गणना की गई है। इनमें 27 जातियाँ ऐसी है, जिनकी आवादी 1000 से भी कम है। सबसे कम भास्कर जनजाति के लोग बिहार में रहते हैं, जिनकी संख्या 37 है।
  • बिहार अपने कमाई का 2.7% ही फ्रीबीज पर खर्च करता है, जबकि पंजाब सबसे ज्यादा 35.4% और केरल सबसे कम 0.1% खर्च करता है।

बिहार करेंट अफेयर्स: सितंबर 2023

  • मुंगेर विवि के पूर्व कुलपति प्रो रणजीत कुमार वर्मा भारतीय रसायनज्ञ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
  • गावों की टूटी 10 हजार किलोमीटर सड़कों को बनाने पर राज्य सरकार 10 हजार करोड़ रूपये खर्च करेगी। ये सड़कें 10 साल या उसके पहले बनी थी जो अब जर्जर हो गई हैं। इसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना की स्वीकृति दी है।
  • आईआईटी पटना और फ्रांस के शिक्षण संस्थान शोध व स्टार्टअप क्षेत्र में साथ-साथ काम करेंगे।
  • गैंडों की संख्या के मामले में पटना जू विश्व में टॉप पर पहुँच गई है। पटना जू ने अमेरिका के सैन डिएगो जू को भी पीछे छोड़ दिया है। पटना में जहाँ गैंडों की संख्या 14 है वहीं सैन डिएगो जो में 13 गैंडे हैं।
  • 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोआ में होने वाले 37वीं नेशनल गेम्स में मोतिहारी की बेबी कुमारी और पूर्णिया के विकास कुमार सिंह का चयन हुआ है।
  • राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राज्य का पहला ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर खुल गया है। इसमें लड़कियों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • बिहार की मिट्टी में सल्फर की मात्रा लगातार कम होती जा रही है, इसलिए दलहन और तिलहन का उत्पादन कम हो रहा है। यह खुलासा 2021-22 में की गई मिट्टी के जांच में हुआ है।
  • गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के मुताबिक साइबर अपराध के मामले में बिहार का देश में स्थान तीसरा है। जबकि उत्तरप्रदेश प्रथम और राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

बिहार करेंट अफेयर्स: अगस्त 2023

  • बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी को बनाया गया है।
  • वायु प्रदुषण पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत केंद्र सरकार से 100 इलेक्ट्रिक बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को मिलेंगी।
  • पटना जू में दिसंबर तक अफ्रीका से जेब्रा, ऑस्ट्रेलिया से कंगारू, हैदराबाद से शेर सहित 34 जानवर लाए जाएंगे।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के 21 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमे दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए, दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मैडल और 17 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
  • गया में हो रही जलवायु अनुकूल प्राकृतिक श्रीविधि खेती का तरीका कृषि मंत्रालय के वेबसाइट पर लोड किया गया है। सिस्टम ऑफ़ रूट इन्टेंसीफीकेसन (SRI) ही श्री कहलाता है। इसमें जड़ की वृद्धि द्वारा ज्यादा पौधे निकलते हैं व अधिक उपज होती है। इसमें काफी कम पानी की जरुरत होती है।
  • बिहार से चार अधिकारियों को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक 2023 से सम्मानित किया गया है। इसमें बेतिया के डीआईजी जयंत कान्त, शेखपुरा के एसपी कार्तिकेय शर्मा, एसटीएफ के एसपी संतोष कुमार और मुंगेर के हवेली खड़कपुर के एसडीपीओ राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
  • पटना चिड़ियाघर से दोगुनी जमीन पर अररिया में चिड़ियाघर का निर्माण होगा। जिले के रानीगंज इलाके में 300 एकड़ जमीन पर 250 करोड़ की लागत से निर्माण के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। यहाँ विजिटर्स के लिए 10 किलोमीटर का ट्रैक भी बनाया जायेगा।
  • बापू की बिहार यात्रा की पूरी यादों को एक जगह सहेजने के लिए राजधानी के गर्दनीबाग में बापू टावर का निर्माण हो रहा है। इसका आयताकार भवन बापू टावर और गोलाकार भवन बापू संग्रहालय के नाम से जाना जाएगा।
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अनुग्रह नारायण (एएन) कॉलेज को NAAC से ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। एएन कॉलेज NAAC से A+ का दर्जा प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अंगीभूत महाविद्यालय है।
  • बिहार को प्रतिष्ठित रिलीजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ़ द इयर का अवार्ड मिला है।

बिहार करेंट अफेयर्स: जुलाई 2023

  • FTII से पढाई करने वाले हाजीपुर के रंजन कुमार की शार्ट फिल्म चंपारण मटन ऑस्कर के लिए नामित हुई है। यह फिल्म भारतीय फिल्म एवं टेलिविज़न संस्थान द्वारा बना गया है, जो बिहार की पहली वज्जिका फिल्म है।
  • केन्द्र सरकार ने बिहार के पहले प्रस्तावित ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे को नेशनल हाइवे घोषित कर दिया है। यूपी के बनारस चंदौली होते हुए बिहार के चांद- चैनपुर – रामपुर – तिलौथू-कुटम्बा- इमामगंज के बाद झारखंड राज्य क्रास करते हुए कोलकाता के निकट बगनान (कोलकाता चेन्नई गोल्डेन क्वाडिलेट्रेल) तक 386 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे एनएच-319बी से जाना जाएगा। यह देश का 631वां नेशनल हाइवे होगा।
  • 2010 में वीटीआर में 8 बाघ थे, जबकि 2023 में बाघों की संख्या 52 से अधिक हो गई है।
  • बिहार में 265 कि.मी. लम्बे छह नए स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए ADB(Asian Development Bank) और भारत सरकार के बीच 29.5 करोड़ डॉलर के कर्ज के लिए समझौता हुआ है।
  • संजय गाँधी जैविक उद्यान का 50वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। इसे नई दिल्ली के केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 के मूल्यांकन में बड़े चिड़ियाघरों में चौथा स्थान प्रदान किया गया है।
  • ओडिशा में माध्यमिक विद्यालय स्तर पर पढाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों के दर सबसे अधिक है। उसके वाद मेघालय और बिहार हैं।
  • राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात लगातार घट रही है। 2018 में यह अनुपात 165 था, जो 2019 में घटकर 149 हो गया है। फिर 2023 के एसआरएस की सांख्यिकी रिपोर्ट में यह घटकर 130 तक आ पहुंचा है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने 2030 में मातृ- मृत्यु अनुपात को घटाकर 70 करने का टारगेट रखा गया है।
  • देश के 17 राज्यों में एक साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेशनल सिकल सेल डिजीज मिशन 2047 की शुरुआत मध्यप्रदेश के शहडोल से किये। जिन राज्यों में नेशनल सिकल सेल डिजीज मिशन की शुरुआत होगी उसमें बिहार के छह जिले (पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, बांका, सीवान, जमुई व कटिहार) शामिल है। यह बीमारी सामान्य रूप से आदिवासी जनजाति में पाई जाती है। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में कुल आदिवासी जनजातियों की संख्या करीब 13 लाख 36 हजार 573 है।
  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर पटना नगर निगम अपने स्तर से तमाम कवायदों में जुटा हुआ है। इस बार के स्वच्छता सर्वे में खास बात यह है कि 7,500 के बजाय 9,500 अंकों का निर्धारण शहरों को रैंकिंग देने के लिए किया गया है। सबसे ज्यादा 1800 अंक कचरा निस्तारण के प्रबंधन पर रखा गया है। सर्वेक्षण चार चरणों में होगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सर्विस आधारित प्रगति पर 4525 अंक, सर्टिफिकेशन पर 2500 अंक और सिटीजन फीडबैक पर 2475 अंक निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम कचरा निस्तारण को लेकर इस वार विशेष ध्यान देते हुए शहर के सभी वार्डों से गीला, सूखा और हानिकारक कचरे का अलग-अलग उठाव के सिस्टम को पुख्ता बनाने में जुटा हुआ है।
  • कचरा को कम्प्रेस्ड गैस में बदलने के लिए कैबिनेट ने बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2023 मंजूरी दी है। इकाई की स्थापना करने पर अनुदान प्लांट एवं मशीनरी की लागत का 15 प्रतिशत / अधिकतम 5 करोड़ रुपए मिलेगा अनुदान अभी इथेनॉल प्रोत्साहन नीति, 2021 के तहत शत-प्रतिशत इथेनॉल उत्पादन करने वाली इकाइयों को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य तय है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग की महिला, दिव्यांग, शहीद की विधवा, एसिड अटैक पीड़ित एवं थर्ड जेंडर उद्यमियों की स्थिति में पूंजीगत अनुदान प्लांट एवं मशीनरी की लागत का 15.75 प्रतिशत अधिकतम 5.25 करोड़ रुपये अनुदान दी जाएगी।
  • चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी पर लगाम के लिए बिहार अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंदी नियमावली 2023 की स्वीकृत दे दी है। केंद्र सरकार द्वारा बनायी गई अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत बिहार में इस नियमावली 2023 को अपनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
  • बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 9 प्रतिशत ही रह गया था। हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से बिहार सरकार ने पौधरोपण पौध रोपण का कार्यक्रम शुरू किया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल – जीवन – हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। राज्य का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। इसबार 4 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य 17 प्रतिशत हरित आवरण क्षेत्र करने का है।
  • देश के 14 बड़े राज्य केंद्र से मिले पूंजीगत व्यय को पूरा खर्च करने में नाकाम रहे हैं। ऊंची ब्याज दरों और महंगाई से जूझ रहे बाजारों को बूस्ट देने के लिए केंद्र ने राज्यों में वित्त वर्ष 2022-23 में 7.49 लाख करोड़ रुपए पूंजीगत खर्च का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस मद में सिर्फ 5.71 लाख करोड़ ही खर्च हुए। यानी कुल लक्ष्य का 76.2% । बेहतर प्रदर्शन में कर्नाटक पहले और बिहार दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक ने लक्ष्य का 130% तो बिहार ने 100.05% खर्च किया।
  • नीति आयोग के मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स-2023 के अनुसार, 2015-16 में देश में 24.85% गरीब थे, जो 2019-20 में घटकर 14.96% रह गए। बिहार में सर्वाधिक 18.13% गरीबी घटी, लेकिन अब भी यहां सबसे ज्यादा 34% गरीब हैं। देश में 2.06% शिशु मृत्यु दर है, बिहार में यह सर्वाधिक 4% है। बिहार में पिछले सर्वे में 39.86% घरों में बिजली नहीं थी, 4 साल में सिर्फ 3.67% घर ही बचे।
  • राज्य में झील को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य के चार आर्द्रभूमी- उदयपुर झील, विक्रमशीला डॉल्फिन आश्रयणी, गोगाबील, गोकुल जलाशय को रामसर साइट घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी भी स्थल के रामसर साइट घोषित होने के बाद उस क्षेत्र का रखरखाव करने एवं उसकी आधारभूत संरचना के विकास लिए प्रकृति संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (यूनाइटेड नेशन ऑफ कन्जरवेशन ऑफ नेचर ) के द्वारा वित्त पोषण किया जाता है।
  • बिहार के कजरा में 185 मेगावाट का बैट्री स्टोरेज सोलर पावर प्लांट बनेगा। यह नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा बैट्री – स्टोरेज प्लांट होगा। इसके निर्माण पर 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी के मुताबिक कुल बिजली उत्पादन का 20% स्टोरेज किया जाएगा। इस बिजली की सप्लाई पीक आवर के दौरान शाम 6 से रात 11 बजे तक दी जाएगी। इस समय राज्य में सबसे अधिक बिजली की मांग रहती है। इसके लिए बैट्री स्टोरेज प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी साल दिसंबर से काम शुरू होगा और जून 2025 तक पूरा किया जाएगा।
  • बिहार में बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए नदियों के जोड़ने की योजना बनायी गई है। गंगा, बागमती, घाघरा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, छाड़ी, नून, दाहा नदियों को पांच चैनलों में जोड़ा जाएगा। इन चैनलों को जोड़ने के लिए लगभग 900 किलोमीटर लंबे लिंक चैनल की खुदाई होगी। नदियों के आपस में जुड़ने के बाद लगभग 7 लाख हेक्टेयर खेतों तक सिंचाई के लिए 12 महीने पानी पहुंचेगा।
    • गंडक – छाड़ी – गंगा लिंक योजना: इस योजना के तहत छाडी नदी के पानी को गंगा नदी में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे गोपालगंज, सिवान, सारण जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा।
    • बागमती – बूढ़ी गंडक लिंक योजना : इसके तहत बागमती नदी के अतिरिक्त जल को शिवहर के पिपराही प्रखंड के बेलवा स्थल से बेलवा मीनापुर लिंक चैनल के माध्यम से मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड में बूढ़ी गंडक में प्रवाहित किया जाएगा। इससे शिवहर और मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर जिले को सीधा फायदा होगा। इससे 1.35 लाख हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होगी।
    • कोसी-मेंची लिंक योजना: इसके 7.20 लंबी नहर से कोसी का पानी महानंदा बेसिन तक जाएगा। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार सहित अन्य आसपास के जिलों को फायदा मिलेगा।
    • गंडक – दाह्रा घाघरा को-लिंक योजना: गंडक नदी के अधिक पानी को दाहा नदी के रास्ते सारण के फुलवारिया गांव के निकट घाघरा में स्थानांतरित किया जाएगा।
    • बूढ़ी गंडक नून- गंगा लिंक योजना: बूढ़ी गंडक के पानी को 28.95 किमी लंबे नहर से नून नदी के माध्यम से गंगा में स्थानांतरित करना है। इससे समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया को फायदा मिलेगा |
  • देश में 37 नदियों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए लगभग 20 हजार किलोमीटर नहर की खुदाई की जाएगी। देश के सभी राज्यों में नदियों के जोड़ने की योजना 2019 में बनायी गई थी। लेकिन यूपी, एमपी, झारखंड की अपेक्षा बिहार मैं सबसे तेजी से काम हो रहा है। बिहार में पांच चैनलों को चिह्नित करके अधिकांश जगहों पर प्राथमिक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। जबकि यूपी और एमपी में केवल केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना पर ही काम हो रहा है।
  • किशनगंज जिले के पौआखाली थाना अंतर्गत खुनियांभीठ डुमरिया में खेत जोतने के दौरान मिली भगवान विष्णु, त्रिविक्रम तथा गरुड़ की प्राचीन मूर्तियां भागलपुर संग्रहालय में जमा कराई गई। ये मूर्तियां तेरहवीं शताब्दी की हैं।

2023 की प्रमुख राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विश्व भूगोल के महत्वपूर्ण तथ्य

बिहार करेंट अफेयर्स: जून 2023

  • मैथिली युवा लेखक अक्षय आनंद सन्नी को साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार मिला है। अक्षय को यह पुरस्कार उनकी पोथी “ओल कतरा झोल कतरा” के लिए मिला है।
  • देश के 103 संस्थानों को चिप 2 स्टार्टअप की जिम्मेदारी मिली है, इनमें ट्रिपल आईटी भागलपुर और आईआईटी व एनआईटी पटना भी शामिल है।
  • पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में दुनिया के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो गया है।
  • छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को खुफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है. रवि सिन्हा आरा के मूल निवासी हैं।
  • बिहार की स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को ओडिशा, बंगाल व झारखण्ड राज्य भी लागू करेंगे।
  • नवादा जिले के रोह प्रखंड के मनियोचक गाँव में कस्तूरबा विद्यालय तालाब की खुदाई के दौरान भगवन विष्णु की सातवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति मिली है।
  • 9वीं – 10वीं में पढाई छोड़ने वाले सबसे अधिक बच्चे बिहार के हैं, ड्रॉपआउट रेट 20.6 फीसदी तक पहुँच गया है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 12.6 फीसदी ही है।
  • पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर रग्बी बालक प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बना।
  • बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आईआईटी रूडकी की मदद से एक पोर्टल तैयार कर रहा है, जिससे जमीन के सभी दस्तावेज प्राप्त किये जा सकेंगे।
  • डीएमसीएच दरभंगा के विस्तार के लिए राज्य कैबिनेट ने 2546.41 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ए प्लस – प्लस ग्रेड मिली है।
  • लखीसराय जिले के चानन थाना अंतर्गत क्यूल नदी के रामपुर बालू घाट पर बालू खनन के दौरान दो हजार साल पुरानी ‘शालभंजिका’ की दुर्लभ प्रतिमा मिली है।
  • केंद्र के परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बुजुर्गों की हिस्सेदारी सबसे कम 7.7% है। जबकि केरल में सर्वाधिक 16.5% है।
  • के. सेंथिल बिहार के नए गृह सचिव नियुक्त किये गए हैं।
  • 5 से 11 जून तक कजाकिस्तान में आयोजित एशियन सैम्बो प्रतियोगिता के स्पोर्ट्स सैम्बो इवेंट में बिहार के भोरिक सिंह यादव ने रजत पदक और अभिलाषा ने ब्रोंज मेडल जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 5 के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में संस्थागत प्रसव के दर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, 93.2 प्रतिशत संस्थागत प्रसव के साथ मुंगेर जिला राज्य में अव्वल रहा है।
  • NIRF 2023 के अनुसार आईआईटी मद्रास लगातार 5वें वर्ष टॉप पर रहा, वहीं आईआईटी पटना को 66वाँ स्थान मिला है।
  • पर्यावरण संरक्षण रैंकिंग में तेलंगाना अव्वल तो राजस्थान आखिरी स्थान पर है, वहीं बिहार को 27वाँ स्थान मिला है। यह जानकारी CSE की सालाना रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ़ इंडियाज एनवायरनमेंट इन फिगर्स 2023’ में सामने आई है।
  • बिहार में 2 नए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनेगा। यह गया में कम पानी से मोटे अनाज के लिए तो वैशाली में पान की खेती का सेंटर बनेगा।
  • बिहार की 0.26 प्रतिशत आवादी ही पेयजल के रूप में शोधित सतही जल का इस्तेमाल करती है। शेष आवादी पिने के लिए भू-जल पर ही निर्भर है। केंद्रीय भू-जल बोर्ड के मुताविक, भू-जल संरक्षित नहीं किया गया तो 2050 तक बिहार में प्रति व्यक्ति भू-जल की उपलब्धता आधी रह जाएगी। इसे चेतावनी मानते हुए राज्य लोक अभियंत्रण विभाग ने राज्य में पेयजल के रूप में सतही जल के इस्तेमाल को बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश के 17 जिलों में यह इंतजाम होगा, जहाँ अब तालाब-डैम के पानी की होगी पेयजल के रूप में सप्लाई।

बिहार करेंट अफेयर्स: मई 2023

  • मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना को यूएन ने अपनाया, इसे जाम्बिया और छह अन्य अफ्रीकी देशों में लागू किया गया है। एक शोध में पाया गया है कि इस योजना से ड्रॉपआउट दर में लगभग 40% की कमी आई है।
  • नेशनल वाटर अवार्ड्स 2022 में सर्वोत्तम राज्य की श्रेणी में बिहार को आंध्रप्रदेश के साथ तीसरा स्थान, जबकि मध्य प्रदेश को प्रथम एवं ओडिशा को द्वितीय स्थान मिला है।
  • सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा देने के मामले में बिहार (राजस्थान के बाद) दूसरे स्थान पर है।
  • बिहार में चौथा कृषि रोडमैप 2023 से 2028 के लिए लागू हो गया है, जिसके लिए राज्य सरकार 162268.78 करोड़ रूपये खर्च करेगी। कृषि अनुसंधान और विकास पर केंद्रित चतुर्थ कृषि रोड मैप में जीन एडिटिंग के जरिये फसल सुधार होगा।
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रवंधन करने में नाकाम रहने के लिए बिहार पर 4000 करोड़ रूपये का जुरमाना लगाया है।
  • पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य में चल रहे जाति आधारित गणना पर रोक लगा दी है।
  • गया जिले के अतरी थाने के तपोवन में काले पत्थर की विष्णु , गणेश आदि की जो प्रतिमा मिली है, वह कुषाणकालीन है।

2022-2023 की प्रमुख नियुक्तियां

बिहार करेंट अफेयर्स: अप्रैल 2023

  • बेगूसराय की निर्जला को राष्ट्रीय अंडर-17 कुश्ती में रजत पदक मिला है।
  • दरभंगा के चंद्रशेखर को स्टार्टअप इनोवेशन इन आईटी सेक्टर में बेस्ट अवार्ड मिला है।
  • बिहार में गरुड़ों की संख्या 720 है, जोकि देश में सर्वाधिक है।
  • दुर्लभ प्रजाति की सोनकंठी गोरैया बिहार के मुंगेर के भीम बांध में मिली है।
  • बिहार में मनरेगा में वर्ष 2022 -2023 में सबसे ख़राब प्रदर्शन खगड़िया का रहा है, वहीं सबसे बेहतर प्रदर्शन जमुई का रहा है।
  • बिहार में छोटी नदियों को जोड़ने की पहली योजना बागमती-बेलवाधार-बूढी गंडक लिंक के पहले चरण का काम इस साल पूरा हो जायेगा।
  • बिहार आकस्मिता निधि को वर्ष 2023-24 में 10 हज़ार करोड़ रूपये कर दिया गया है। अब तक यह निधि 350 करोड़ रूपये थी।
  • केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन सर्वेक्षण 2023 के तहत जनवरी के लिए जारी राष्ट्रव्यापी रैंकिंग में समस्तीपुर जिले को देशभर में पहला स्थान मिला है।
  • मुंगेर में 105 एकड़ में देश का पहला वानिकी कॉलेज बना है।
  • पूर्वी चंपारण के रक्सौल से काठमांडू के बीच ट्रेन चलेगी।

Person in News

बिहार करेंट अफेयर्स: मार्च 2023

  • 10 प्रमुख राज्यों में बिहार में सबसे कम 80 पुलिसकर्मी हैं, जबकि पंजाब में 237 हैं। वहीँ महिलाओं की हिस्सेदारी बिहार में सबसे ज्यादा है, जबकि मध्यप्रदेश में सबसे कम।
  • बिहार की गंगाजल आपूर्ति योजना और गया में फल्गु नदी पर बने गयाजी डैम को राष्ट्रीय पुरस्कार सीबीआईपी अवार्ड 2022 दिया गया।
  • 50 साल से ज्यादा लंबित मामलों में बिहार का देश में दूसरा स्थान है।
  • केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र पूर्णिया में 15 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डॉप्लर रडार लगाएगा।
  • बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से आयोजित खेलो इण्डिया महिला रोड साइकिलिंग लीग में बिहार ओवरआल चैंपियन।
  • के विनोद चंद्रन पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बनाये गए हैं।

बिहार करेंट अफेयर्स: फ़रवरी 2023

  • पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश नियुक्त किये गए हैं। सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को पटना हाई कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
  • भुवनेश्वर में हुई महिला रग्बी चैंपियनशिप में उपविजेता बनी बिहार टीम।
  • बिहार का पहला और देश का दूसरा फॉरेस्ट्री कॉलेज मुंगेर में शुरू हुआ है।
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस के विनोद चंद्रन को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र से की है।
  • राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल नियुक्त किये गए हैं। फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।
  • पहली बार बिहार में हुए एथलेटिक्स मीट में बिहार ने 3 गोल्ड सहित 7 मैडल जीता।
  • नीति आयोग ने देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों के लिए चैंपियन ऑफ़ चेंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है, ओवरआल परफॉरमेंस वाले टॉप पांच जिलों में गया देश में दूसरे स्थान पर है। शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा को पहला एवं पूर्णिया को तीसरा स्थान मिला है।
  • इस बार का बिहार दिवस का थीम होगा ‘युवा शक्ति, बिहार की प्रगति’।
  • मुखिया बबीता कुमारी के साथ महिला समूह की बबीता गुप्ता को राष्ट्रपति देंगी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023।
  • विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी विभाग के परफॉरमेंस ओन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपोर्ट में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार में अव्वल आया है। वहीं एनआईटी पटना को 18वां स्थान मिला है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बिहार बजट पेश किया गया। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही।

बिहार करेंट अफेयर्स: जनवरी 2023

  • देश में बेरोजगारी की दर दिसंबर 2022 में बढ़कर 8.30% पर पहुँच गई। वहीं बिहार में बेरोजगारी की दर 19.1%हो गई है।
  • चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बिहार का स्टेट आइकॉन बनाया, चुनाव से पहले वोटर जागरूकता अभियान चलाएंगी।
  • बिहार में प्रदुषण की वजह जानने के लिए आइआइटी कानपुर करेगा रिसर्च।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार बिहार में 63% महिलाएं और 69% बच्चे कुपोषित हैं।
  • साइंटिफिक इनोवेशन में बिहार को देश में 5वां स्थान मिला है।
  • पटना के फतुहा में मल्टी-मॉडल लोजिस्टिक पार्क बनेगा।
  • पीके शाही बिहार के नए महाधिवक्ता नियुक्त किये गए हैं।
  • बांका में तीन दिवसीय मंदार महोत्सव मनाया गया।
  • वाल्मीकि प्रोजेक्ट टाइगर के वन क्षेत्रों में बाघों की संख्या 50 से अधिक हो गई है।
  • बिहार में जाति आधारित गणना के अनुसार 3.50 करोड़ परिवार हैं,जो 2011 की तुलना में 1.61 करोड़ ज्यादा है।
  • बिहार के आनंद कुमार, सुभद्रा देवी और कपिलदेव प्रसाद को पद्मश्री पुरस्कार से समान्नित किया गया है।
  • भारतीय किसानों की प्रति परिवार औसत मासिक आय 10,218 हज़ार रूपये है। देश में मेघालय 29 हज़ार रूपये के साथ शीर्ष पर है। झारखंड के किसान परिवार 4,895 हज़ार रुपये औसत मासिक आय के साथ देश में सर्वाधिक दयनीय स्थिति में है। बिहार किसानों की मासिक आय के मामले में 28वें स्थान पर है।बिहार के प्रत्येक किसान परिवार हर महीने औसतन 7,542 रुपये कमाता है।
  • बिजली के क्षेत्र में बिहार 474 प्रतिशत वृद्धि के साथ अव्वल है। इसरो ने 2012 से 2021 तक के अध्ययन पर यह आंकड़े प्रदर्शित किये हैं। राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धता 45% दर्ज की गई है।
  • एमवी कौटिल्य विहार क्रूज़ पटना में गंगा नदी में सैर कराएगा।
Bihar GK
Bihar current affairs
बिहार करेंट अफेयर्स

Also refer:

Scroll to Top
10 Habits Which You Must Follow to Increase Immunity Pushyamitra Sunga: The Brahman who ended the Mauryan Dynasty Top 10 Facts on Indian Independence Interesting Facts About Important Lakes Interesting Facts About Top 10 Temples of India