.

नोबेल पुरस्कार 2020 की अपडेटेड सूची| Important Points

Share it

नोबेल पुरस्कार 2020 की सूची

पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र में मिला नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2020

पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र में नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

तकनीकी रूप से इसे ‘स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर जाना जाता है।

इस पुरस्कार की स्थापना 1969 में की गई थी और तब से इसे 51 बार दिया जा चुका है और इसे नोबेल पुरस्कारों में से एक माना जाता है।

यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

  • इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम (WFP) को दिया गया है.
  • दुनिया भर में भुखमरी से लड़ाई करने के लिए इस संस्था को 2020 का ‘शांति पुरस्कार’ दिया गया है.
  • इस लिए मिला नोबेल :
    • डब्ल्यूएफपी यानी वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने युद्ध, गृहयुद्ध सहित अन्य सैन्य संघर्षों के दौरान ये सुनिश्चित किया कि भूख का इस जंग में एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल ना किया जा सके. संस्था ने भूखमरी की समस्या से दृढ़ता से लड़ाई की और लाखों लोगों को शांति प्रयासों में भागीदार बनाया.

अमेरिकी कवियित्री लुइस ग्लूक को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2020

नोबेल सम्मान देने वाली स्वीडिश अकादमी ने कहा कि ‘ग्लिक की कविताओं की आवाज़ ऐसी है जिनमें कोई ग़लती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताओं की सादगी भरी सुंदरता उनके व्यक्तिगत अस्तित्व को भी सार्वलौकिक बनाती है.’

ग्लिक का जन्म न्यूयॉर्क में साल 1943 में हुआ था. वह अमरीका के मैसेच्युसेट्स शहर में रहती हैं और फ़िलहाल येल विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी की प्रोफ़ेसर हैं.

ग्लिक को साल 1993 में पुलित्ज़र पुरस्कार उनकी रचना ‘द वाइल्ड आइरिश’ के लिए दिया गया था. साल 2014 में उन्हें नेशनल बुक अवॉर्ड से नवाज़ा गया.

साल 2020 का केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए नोबेल दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार 2020

साल 2020 का केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार इमैनुएल कारपेंटियर (फ्रांस) और जेनफिर डाउडना (अमेरिका) को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए नोबेल दिया गया है।

इन दोनों ने 2012 में CRISPR / Cas9 आनुवांशिक कैंची की खोज की थी.

ब्लैक होल पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला फ़िज़िक्स का नोबेल पुरस्कार

ब्लैक होल का राज बताने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2020 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन वैज्ञानिकों के नाम हैं, रोजर पेनरोज, रेनहर्ड जेंजेल और एंड्रिया गेज।

ब्रिटेन में जन्में भौतिक विज्ञानी रोजर पेनरोज ने बताया कि ब्लैक होल अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल रिलेटिविटी के सिद्धांत का दूसरा परिणाम था। वहीं, रेनहार्ड और एंड्रिया ने गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी।

ब्लैक होल ब्रह्मांड का वह हिस्सा है, जहां गुरुत्वाकर्षण इतना ज्यादा है कि प्रकाश भी इस क्षेत्र में वापस नहीं आ सकती।

1967 में पहली बार खगोलविद जॉन व्हीलर ने “ब्लैक होल” शब्द का इस्तेमाल किया था और पहला वास्तविक ब्लैक होल 1971 में खगोलविदों द्वारा खोजा गया।

हेपटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल अवार्ड

यह पुरस्कार हार्वे अल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स राइस को हेपेटाइटिस सी की खोज के लिए दिया गया।

हेपटाइटिस से दुनियाभर में बड़ी तादात में लोगों को सिरोसिस और लीवर कैंसर होता है।

तीनों ही वैज्ञानिकों ने एक नोवल वायरस की खोज की, जिससे हेपटाइटिस सी की पहचान हो सकी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हेपटाइटिस सी की वजह से दुनिया भर में हर साल लगभग 4 लाख लोगों की मौत होती है। जबकि अनुमान है कि लगभग 7.1 करोड़ लोग हेपटाइटिस सी से संक्रमित हैं।

1960 और 1970 के दशक में हेपटाइटिस सी के संक्रमण की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

Also refer :

Scroll to Top