Bihar GK

बिहार के प्रमुख खनिज संसाधन| Important Points

Share it

बिहार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज व उनके प्राप्ति स्थल 

खनिज उत्पादन क्षेत्र
क्रोमियमरोहतास और गया
मैगनीज मुंगेर और  गया 
अभ्रक नवादा, जमुई तथा गया
सोनामुंगेर, जमुई
एस्बेस्टस मुंगेर, रोहतास
ग्रेफाइट जमुई
पाइराइटरोहतास,  सोन नदी की घाटी, बंजारी तथा कोरियाई क्षेत्र 
पेट्रोलियमपूर्णिया, कटिहार एवं सीमावर्ती क्षेत्र
कांच पत्थरभागलपुर
लिथियमगया
डोलोमाइटरोहतास
चीनी मिट्टीभागलपुर, बांका एवं मुंगेर
क्वार्टजजमुई
टिन गया
बेरिलियमगया एवं नवादा  क्षेत्र
बॉक्साइट मुंगेर, रोहतास एवं औरंगाबाद
शीशा भागलपुर
गंधकरोहतास का अंजोर
चूना पत्थररोहतास  व कैमूर का पठार 
कोयला औरंगाबाद
Bihar GK
खनिज

हाल ही में बिहार में खोजी गई महत्वपूर्ण खनिज सम्पदाएँ

  • बिहार में रोहतास और गया जिले में पोटैशियम एवं क्रोमियम का बड़ी खदान मिली है। चार ब्लाक मिलने से बिहार की अर्थव्यवस्था में क्रांति की उम्मीद जगी है।
  • भागलपुर जिले के कहलगांव में फायर क्ले मिला है। 
  • बिहार के जमुई जिले में सोने का भंडार (Gold reserves in Jamui) मिला है। जमुई जिले के सोनू क्षेत्र में 35.6 टन धातु अयस्क सहित 222. 88 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार का पता चला है। बिहार अकेले पूरे देश का 44% सोना दे सकता है। बता दें कि बहुत पहले मुंगेर जिला के स्थानीय लोग करमटिया इलाके के मिट्टी को पानी में धोकर और छानकर सोना निकाला करते थे।
  • भागलपुर के कलगांव इलाके में फायर क्ले का पता चला है। इसके अलावा कहलगांव इलाके में कोयले के भंडार का भी पता चला है।
  • पाइराइट उत्पादन के मामले में बिहार पहले स्थान पर है। रोहतास जिले में लगभग 109 वर्ग किलोमीटर में पायराइट पाया जाता है। इसका अनुमानित संचित भंडार 40 करोड़ टन बताया जाता है।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार मुंगेर जिले के खड़कपुर इलाके में 100 मीटर से नीचे लगभग 44.9 करोड क्वार्ट्ज नाईट का पता चला है जिसमें शीलता की मात्रा 97 से 99% है। इसका उपयोग कांच उद्योग में किया जाता है।
  • बिहार सरकार जमुई और रोहतास जिलों में हाल ही में पता चले मैग्नेटाइट और ग्लौकोनाइट खनिज की खोज के लिए अनुमति देगी। इन खनिजों की कीमत 14,594 करोड़ रुपए आंकी गयी है।
    • बिहार खान और भूतव्व विभाग ने जमुई जिले के मजोस प्रखंड इलाके में हाल ही में पता चले मैग्नेटाइट खनिज की खोज के लिए अनुमति देने का निर्णय किया है। इसका भंडार लगभग 4.84 करोड़ टन है। इसकी कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपए आंकी गयी है। यह तीन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
    • इसी तरह, विभाग जल्द ही रोहतास जिले के दो प्रखंडों पिपराडीह और चुटिया-नौहट्टा में ग्लूकोनाइट (पोटाश) खनिज के लगभग 13.011 करोड़ टन भंडार का पता लगाने लिए अनुमति देगा। विभाग के दस्तावेजों के अनुसार इन खनिज भंडार का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 8,594 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ें

Scroll to Top