.

भारत का भौगौलिक विस्तार एवं सीमाएं| Important Points

भारत का भौगौलिक विस्तार

भारत अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है. भारत के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% भाग है.

  • भारत 8°4ˈN से 37°6ˈN अक्षांश के बीच और 68°7ˈE से 97°25ˈE देशांतर के बीच अवस्थित है. यहाँ N नार्थ यानि उत्तर और E ईस्ट यानि पूर्व को सूचित करता है.
  • पूरव से पश्चिम का विस्तार : 2933KM
  • उत्तर से दक्षिण का विस्तार : 3214KM
  • भारत का उत्तरी छोड़ : इंदिरा काल (सियाचिन ग्लेशियर)
  • भारत का दक्षिणी छोड़ : पिग्मलियन पॉइंट या इंदिरा पॉइंट (अंडमान निकोबार द्वीप समूह)
  • भारत का पूर्वी छोड़ : किबिथू (अरुणाचल प्रदेश )
  • भारत का पशिमी छोड़ : गुहार मोती, सर क्रीक (गुजरात)
  • भारत का क्षेत्रफल : 32.8 लाख वर्ग km, यह विश्व के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का 2.7% है.
  • कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, जिनके नाम हैं : गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम.
  • भारत के पूर्वी तथा पश्चमी छोड़ों के बिच समय का अंतर लगभग दो घंटे है.

विश्व का भूगोल

भारत की सीमाएं

भारत की सीमा 7 पड़ोसी देशों पकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, मयन्मार और बांग्लादेश को छूती है.

पड़ोशी देश सीमाओं की लम्बाई
बांग्लादेश 4096.7 Km
चीन 3488 Km
पाकिस्तान 3323 Km
नेपाल 1751 Km
म्यांमार 1643 Km
भूटान 699 Km
अफ़ग़ानिस्तान 106 Km
  • भारत की सबसे बड़ी सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है.
  • जिन राज्यों की सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है उनके नामहैं : पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम.
  • चीन से लगने बाले राज्यों के नाम : लद्दाख(केन्द्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश.
  • भूटान से लगने बाले राज्यों के नाम : सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश.
  • म्यांमार से लगने वाले राज्यों के नाम : मिजोरम,मणिपुर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश.
  • पाकिस्तान से लगने वाले राज्यों के नाम : गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर.
  • नेपाल के साथ लगने वाले राज्यों के नाम : सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड.
  • भारत के दो राज्य तीन तीन देशों के साथ सीमा बनाते हैं
    • सिक्किम : नेपाल, भूटान, चीन
    • पश्चिम बंगाल : नेपाल, भूटान, बांग्लादेश

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत और श्रीलंका के बीच स्थित द्वीपीय श्रृंखला को एडम ब्रिज कहा जाता है.
  • केरल और तमिलनाडु में सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन में 45 मिनिट का अंतर होता है जबकि लेह में यह 5 घंटे का होता है.
  • 82°.30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक यमोत्तर माना जाता है.
  • श्रीलंका मन्नार की खाड़ी और पाक जलसन्धि से भारत से अलग होता है.
  • अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर होता है.
  • स्वेज नहर के बनने के बाद भारत और यूरोप के बीच लगभग 7,000 किमी. दूरी कम हो गई.
  • भारत के दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी के निकट बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का संगम है.
  • मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 6,100 किलोमीटर तथा द्वीपों को मिलाकर तट की कुल लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है.
  • भारत सरकार ने द्वीपों की की कुल लंबाई को अपडेट किया है। द्वीपों की कुल लंबाई अब 11,098.81 किलोमीटर है। यह भिन्नता भिन्न स्केल पर मापने के कारण हुई है।
  • भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किलोमीटर है.
  • कर्करेखा (23°30′ उत्तरी अक्षांश) भारत को उत्तर-दक्षिण दो भागों में बांटती है.
  • भारत के अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार का अंतर लगभग 30° है.
  • अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान मिलकर जो सीमा रेखा बनाते हैं उसे डूरंड रेखा कहते हैं.
  • भारत एवं पाकिस्तान के बीच जो सीमा रेखा है उसे रेडक्लिफ़ रेखा कहते हैं.
  • चीन एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं.

Also refer :


Discover more from Panacea Concept

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top

Discover more from Panacea Concept

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading