.

बिहार बजट (Bihar Budget) 2025-26| Important

बिहार बजट (Bihar Budget) 2025-26

बिहार के वित्त मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने 3 मार्च, 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश किया। बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में ₹3,16,895.02 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया। बजट आवंटन पिछले बजट ₹2,78,725.72 करोड़ से ₹38,169.30 करोड़ अधिक है। शिक्षा के लिए सर्वाधिक 60,964 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बिहार बजट (Bihar Budget) 2025-26 की मुख्य बातें

विवरण 2025-26 का बजट (करोड़ रूपये में)
कुल प्राप्ति (राजस्व + पूंजीगत)3,17,094.63 करोड़ रुपये,
कुल व्यय (राजस्व + पूंजीगत)3,16,895.02 करोड़ रुपये
कुल राजस्व प्राप्ति 2,60,831 करोड़ रुपये
राज्य का अपना राजस्व 67,740.57 करोड़ रुपये
संघीय करों में राज्य का हिस्सा 1,38,515.85 करोड़ रुपये,
केंद्र से प्राप्त सहायक अनुदान 54,575.02 करोड़ रुपये
राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.98% (32,718.3 करोड़ रुपये)
सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP)10,97,264 करोड़ (22% की वृद्धि)
राजस्व अधिशेष8,831.18 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 0.8%)
जेंडर बजट 48,657 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 4.43% और राज्य के कुल बजट का 15.35% )
हरित बजट 15,588.28 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 1.42% और राज्य के कुल बजट का 4.92% )
Bihar GK
Bihar budget

बिहार बजट (Bihar Budget) 2025-26 का विभिन्न क्षेत्रों में आवंटन

  • शिक्षा: शिक्षा के लिए सर्वाधिक 60,964 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
  • ग्रामीण विकास: ग्रामीण विकास के लिए 16043 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
  • गृह विभाग: गृह विभाग के लिए 17831 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
  • सड़कें: सड़कों के लिए 17 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस: Bihar Budget 2025-26

  • पिंक शौचालयों का निर्माण।
  • पटना में महिला हाट खोले जाएंगे।
  • पिंक बस सेवा शुरू होगी (सभी ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं होंगी)।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे।
  • महिला टूरिस्ट गाइड की नियुक्ति।
  • ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता।
  • महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी।
  • गरीब लड़कियों की शादी के लिए कन्या विवाह मंडप का निर्माण।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं: Bihar Budget 2025-26

  • बेगूसराय में कैंसर अस्पताल का निर्माण।
  • बिहार में 108 नए शहरी चिकित्सा केंद्र खुलेंगे।
  • कैंसर रोगियों के लिए विशेष देखभाल केंद्र का प्रावधान।

बुनियादी ढांचा और परिवहन: Bihar Budget 2025-26

  • पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू होगा।
  • राजगीर, सुल्तानगंज, रक्सौल, मधुबनी समेत 8 नए एयरपोर्ट बनेंगे।
  • बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण।

पर्यावरण एवं स्वच्छ ऊर्जा: Bihar Budget 2025-26

  • वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 1 करोड़ रुपए का निवेश।
  • नहरों के किनारे 25 करोड़ रुपए की लागत से सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

Also refer:

Scroll to Top