बिहार सामान्य ज्ञान| Bihar Special GK in Hindi| Important

Share it

बिहार सामान्य ज्ञान: Bihar Special GK

12वीं शताब्दी के अंत में ‘बौद्ध विहारों’ की बहुलता के कारण इस क्षेत्र का नाम ‘विहार’ पड़ा जो कालांतर में ‘बिहार’ के नाम से प्रचलित हुआ। विहार का अर्थ है ‘मठ’ भिक्षुओं का निवास स्थान।

बिहार का मानचित्र: Bihar Special GK

बिहार देश के पूर्वी भाग (83°-19′-50″ से 88°-17′-40″ पूर्व देशांतर के बीच) में स्थित है। यह पूरी तरह से भूमि से घिरा राज्य है, हालांकि कोलकाता बंदरगाह के माध्यम से समुद्र तक जाने का रास्ता बहुत दूर नहीं है। बिहार पूर्व में आर्द्र पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उप आर्द्र उत्तर प्रदेश के बीच में स्थित है जो इसे जलवायु, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के संबंध में एक संक्रमणकालीन स्थिति प्रदान करता है। यह उत्तर में नेपाल और दक्षिण में झारखंड से घिरा है। बिहार का मैदान गंगा नदी द्वारा दो असमान हिस्सों में विभाजित है जो मध्य से पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

  • अक्षांशीय विस्तार: 24°-20′-10″N से 27°-31′-15″N तक
  • देशांतरीय विस्तार: 83°-19′-50″E से 88°-17′-40″E तक
  • राज्य की आकृति: आयताकार
  • पश्चिम से पूर्व दिशा में नेपाल की सीमा वाले 7 जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज
  • उत्तर से दक्षिण दिशा में उत्तर प्रदेश की सीमा वाले 8 जिले: पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
  • पश्चिम से पूर्व दिशा में झारखंड की सीमा वाले 8 जिले: रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार
  • उत्तर से दक्षिण दिशा में पश्चिम बंगाल की सीमा वाले 3 जिले: किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार
बिहार स्पेशल सामान्य ज्ञान (Bihar Special GK For BPSC)

बिहार की भौतिक विशेषताऐं: Bihar Special GK

अक्षांश24°-20′-10″ ~ 27°-31′-15″ उत्तर
देशान्तर83°-19′-50″ ~ 88°-17′-40″ पूर्व
कुल क्षेत्रफल94,163.00 वर्ग किमी
देश के कुल क्षेत्रफल में बिहार का हिस्सा 2.86%
क्षेत्रफल के अनुसार भारत में स्थान 12वां
समुद्र तल से ऊँचाई173 फीट
पूर्व से पश्चिम की दूरी483 किमी
उत्तर से दक्षिण की दूरी345 किमी
नेपाल सीमा की लंबाई601 किमी
बिहार का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल में)पश्चिम चंपारण
बिहार का सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल में) शिवहर
बिहार का सबसे गर्म जिला गया
बिहार का सबसे ठंडा जिला गया
बिहार का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला किशनगंज
बिहार का सबसे कम वर्षा वाला जिला औरंगाबाद
बिहार में गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कोसी

बिहार बजट 2023-24

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण : 2022-23

बिहार की राजव्यवस्था: Bihar Special GK

राज्य स्थापना दिवस22 मार्च 1912
बिहार का पहला विभाजन1936 (ओडिशा)
बिहार का दूसरा विभाजन 15 नवंबर, 2000 (झारखंड)
राज्यपालश्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर
मुख्यमंत्रीश्री नीतीश कुमार (8वीं बार)
उपमुख्यमंत्रीश्री तेजस्वी यादव
विधान – सभाद्विसदनी
विधान परिषद 75
विधान सभा 243
विधान सभा में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 40
विधान सभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या38
विधान सभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या2 (कटोरिया एवं मनिहारी)
लोकसभा सीट40
राज्यसभा सीट16
लोक सभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या6 (गोपालगंज, हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, गया, एवं सासाराम)
उच्च न्यायालयपटना उच्च न्यायालय
मुख्य न्यायाधीशन्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह 
राजभाषाहिंदी
द्वितीय राजभाषाउर्दू
अधिकतम बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषामैथिली
प्रमंडल9
जिला38
अनुमंडल101
प्रखंड534
पंचायत 8067
नगर निगम 19 (19वां सहरसा)
नगर परिषद 88
नगर पंचायत 154

*पटना उच्च न्यायालय की स्थापना 9 फरवरी, 1916 को हुई थी

2011 जनगणना के अनुसार बिहार संवंधित प्रमुख तथ्य: Bihar Special GK

जनसंख्या (2011) 10,40,99,452
भारत के कुल जनसंख्या का 8.6%
जनसंख्या के अनुसार देश में स्थान तीसरा
जनसंख्या का घनत्व1,106 प्रति वर्ग किमी
उच्चतम घनत्वशिवहर, 1880 प्रति वर्ग किमी
न्यूनतम घनत्वकैमूर, 488 प्रति वर्ग किमी
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिलापटना: 58,38,465
सबसे कम आबादी वाला जिलाशेखपुरा: 6,36,342
लिंग अनुपात (महिला/हजार पुरुष) 918
उच्चतम लिंग अनुपात(गोपालगंज) 1,021
सबसे कम लिंगानुपात(मुंगेर) 876
न्यूनतम साक्षरता दरपूर्णिया, 51.08%
उच्चतम साक्षरता दररोहतास, 73.37%

बिहार के प्रतीक: Bihar Special GK

राजकीय चिन्ह बोधि वृक्ष
राजकीय पशुबैल
राजकीय पक्षीगोरैया
राजकीय वृक्षपीपल
राजकीय पुष्प गेंदा
राजकीय मछली मांगुर

बिहार में प्रथम: Bihar Special GK

  • चीनी मिल : मधौरा (1904)
  • नगरपालिका : आरा (1865)
  • सिंचाई परियोजना : सोन बहुउद्देशीय परियोजना
  • लोकसभा अध्यक्ष: बलिराम भगत (5वीं लोकसभा)
  • अंग्रेजी अखबार डेली: द सर्च लाइट
  • अंग्रेजी अखबार साप्ताहिक : बिहार हेराल्ड
  • हिंदी समाचार पत्र साप्ताहिक : बिहार बंधु
  • हिंदी समाचार पत्र दैनिक : सर्वहितैषी
  • नवपाषाण काल के आभूषण मिलने वाला स्थान : चिरांड
  • मुख्यमंत्री: श्रीकृष्ण सिंह
  • राज्यपाल: जय राम दास दौलत राम
  • टीवी रिले केंद्र : मुजफ्फरपुर (1978)
  • तेल शोधन केंद्र : बरौनी
  • अंग्रेजी यात्री : रॉल्फ फिच
  • सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन : श्री सतीश प्रसाद सिंह
  • प्रथम मुख्यमंत्री : श्री कृष्ण सिंह
  • प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री : श्री भोला पासवान शास्त्री
  • प्रथम मुसलिम मुख्यमंत्री : अब्दुल गफूर
  • बिहार के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री : श्री महामाया प्रसाद सिन्हा
  • सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन : श्री नितीश कुमार
  • पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : सर एडवर्ड चामियर
  • पटना उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश : सर सैय्यद फजल अली
  • सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बिहार के प्रथम व्यक्ति : श्री भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
  • बिहार विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष : श्री रामदयालु सिंह
  • बिहार विधानपरिषद के प्रथम सभापति : राजीव रंजन प्रसाद सिंह

बिहार की भूवैज्ञानिक संरचना: Bihar Special GK

बिहार की भूगर्भिक संरचना

  • उत्तर में नवनिर्मित चट्टानें, दक्षिण में पुरानी चट्टानें
  • उत्तर-पश्चिम तराई है, मध्य गंगा का मैदान है और दक्षिण में पठार है
  • धारवाड़ चट्टानें : दक्षिण पूर्वी बिहार (जमुई, नवादा, मुंगेर)
  • विंध्य चट्टानें : दक्षिण पश्चिमी बिहार (कैमूर, रोहतास)

बिहार में खनिज सम्पदा: Bihar Special GK

  • अभ्रक : गया, नवादा मुंगेर और जमुई
  • बॉक्साइट : रोहतास
  • चुना-पत्थर : रोहतास, मुंगेर, भोजपुर
  • लिथियम : गया
  • एस्बेस्टस : रोहतास
  • डोलोमाइट : रोहतास
  • चीनी मिट्टी : भागलपुर, मुंगेर
  • टिन : गया
  • पाइराइट्स : रोहतास (बिहार का एकाधिकार है)
  • सोना : मुंगेर

बिहार में प्रसिद्ध झरने: Bihar Special GK

  • काकोलत जलप्रपात (नवादा)
  • तेलहर जलप्रपात (कैमूर)
  • करकट जलप्रपात (कैमूर)
  • तुतला भवानी (तुत्रही या टिटुला धाम) (रोहतास)
  • धुआ कुंड झरना (रोहतास)

बिहार के प्रमुख पुरास्थल

बिहार के प्रमुख जलकुंड: Bihar Special GK

  • बिहार के राजगीर तथा मुंगेर आदि जिलों में गर्म पानी के कुंड हैं।
  • गर्म जलकुण्डों के जल में गंधक एवं खनिज लवणों का मिश्रण रहता है जिसके कारण यह त्वचा संबंधित रोगों के उपचार में सहायक सिद्ध होता है।
जलकुंड स्थान
सप्तधारा, नानक कुंड, मखदुम कुंड, ब्रह्म कुंड, सूर्य कुंड, गोमुख कुंड राजगीर
सीता कुंड, रामेश्वर कुंड, ऋषि कुंड, लक्ष्मण कुंडमुंगेर
अग्नि कुंडगया

बिहार में प्रसिद्ध झीलें: Bihar Special GK

  • कंवर झील (बेगूसराय)
  • मुचलिंडा झील (बोधगया)
  • सरैया मान झील (बेतिया)
  • खड़गपुर झील (मुंगेर)
  • मोती झील (मोतिहारी)
  • पांडु पोखर (राजगीर)
  • घोड़ाकटोरा झील (राजगीर)

बिहार में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल: Bihar Special GK

  • नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल (नालंदा विश्वविद्यालय): नालंदा (2016)
  • महाबोधि मंदिर परिसर: बोध गया (2002)

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य

बिहार के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और उनके उपनाम: Bihar Special GK

नाम उपनाम
अजातशत्रु कुणिक
कालाशोक काकवर्ण
बिंदुसार अमित्रघात
अशोक देवनामप्रिय, देवनामप्रियदर्शी
डॉ राजेंद्र प्रसाददेशरत्न, अजातशत्रु
जय प्रकाश नारायणलोकनायक, जेपी
कुंवर सिंहबाबू
डॉ. श्री कृष्ण सिंहबिहार केसरी
रामधारी सिंह दिनकरराष्ट्र कवि
बाबू जगजीवन रामबाबूजी
बैद्य नाथ मिश्राबाबा, नागार्जुन
डॉ अनुग्रह नारायण सिन्हाबिहार विभूति
विद्यापतिबिहार कोकिल

बिहार के लोक-नृत्य

बिहार में संरक्षित क्षेत्रों की सूची: Bihar Special GK

  • बरेला SAZS अभयारण्य : वैशाली
  • भीमबंध अभयारण्य : मुंगेर
  • गोगाबिल पक्षी विहार : कटिहार
  • गौतमबुद्ध अभयारण्य : गया
  • कैमूर अभयारण्य : रोहतास
  • कंवर झील पक्षी अभ्यारण्य : बेगुसराय
  • कुशेश्वरस्थान : दरभंगा
  • नागी-नकटी बांध पक्षी अभयारण्य : जमुई
  • राजगीर अभयारण्य : नालंदा
  • संजय गांधी बॉटनिकल गार्डन : पटना
  • उदयपुर अभयारण्य : पश्चिम चंपारण
  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान : पश्चिम चंपारण
  • विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य : भागलपुर

महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएँ

बिहार के प्रमुख जीआई टैग उत्पाद: Bihar Special GK

  1. मिथिला मखाना
  2. सिलाओ खाजा
  3. मुजफ्फरपुर की शाही लीची
  4. कतरनी धान (चावल)
  5. नवादा का मगही पान
  6. भागलपुर का जरदालू आम
  7. मंजूषा कला
  8. भागलपुर सिल्क
  9. मधुबनी पेंटिंग्स
  10. बिहार की सुजिनी कढ़ाई का काम
  11. बिहार की सुजिनी कढ़ाई का काम (logo)
  12. बिहार के सिक्की घास उत्पाद
  13. बिहार का सिक्की घास उत्पाद (logo)
  14. बिहार के एप्लीक पैच वर्क खत्वा कला
  15. बिहार के एप्लीक पैच वर्क खत्वा कला (logo)

बिहार संवंधित विविध तथ्य: Bihar Special GK

  • मुंगेर और नालंदा से पूर्व पाषाण और मध्य पाषाण युग के औजार मिले हैं।
  • चिरांद (सारण) और चेचर (वैशाली) से नव पाषाण युग की सामग्रियाँ मिली हैं।
  • ऋग्वेद में बिहार क्षेत्र के लिए ‘कीकट’ एवं ‘ब्रात्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है।
  • वाराह पुराण में कीकट को अपवित्र प्रदेश कहा गया है।
  • शतपथ ब्राह्मण में बिहार में आर्यों के आगमन एवं बसने का वर्णन मिलता है। इसमें बिहार की चर्चा विदेह के रूप में की गई है, जो तिरहुत-मिथिला क्षेत्र को दर्शाता है।
  • वायुपुराण के अनुसार गया में असुरों का राज था।
  • प्राचीन विहार में स्थित महाजनपद थे : अंग, मगध और वज्जि।
  • अथर्ववेद में अंग और मगध का उल्लेख है।
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय ने पाटलिपुत्र के स्थान पर उज्जैन को मगध की राजधानी बनाया।
  • बिहार में सर्वाधिक लोकप्रिय सूफी सिलसिला फिरदौसी था।
  • मुल्ला बहबहानी नमक यात्री ने पटना को भारत का स्वर्ग कहा था।
  • फरुर्खशियर पहला मुग़ल सम्राट था जिसका राज्याभिषेक पटना (बिहार) में 1713 ई. में हुआ था ।
  • नालंदा महाविहार का निर्माण कुमार गुप्त प्रथम के शासनकाल में हुआ था ।
  • मुल्ला बहबहानी नमक यात्री ने पटना को भारत का स्वर्ग कहा था ।
  • राजकुमार अजीम ने पटना का नाम अजीमाबाद रखा था ।
  • उदायिन अपनी राजधानी को राजगृह से हटाकर पाटलिपुत्र में स्थापित किया था ।
  • शिशुनाग ने गिरिब्रज के अतिरिक्त वैशाली को अपनी दूसरी राजधानी बनाया। बाद में वैशाली उसकी प्रधान राजधानी बन गई।
  • कर्णाट वंश का संस्थापक नान्यदेव था।
  • देवपाल ने अपनी राजधानी मुंगेर को बनाई थी।
  • तुगलक के समय में राजधानी वर्तमान नालंदा जिले के बिहारशरीफ में थी।
  • अकबर के प्रान्तपति राजा मान सिंह ने रोहतास को अपनी राजधानी बनायी थी।
  • कैप्टेन जॉन गार्स्टिन ने 1786 ई. में गोलघर का निर्माण कराया था।
  • फ़र्रुख़ सियर प्रथम मुग़ल सम्राट था जिसका राज्याभिषेक बिहार में हुआ था।
  • बिहार में शाह आलम द्वितीय का राज्याभिषेक अंग्रेजों के संरक्षण में हुआ था।
  • सचिंद्रनाथ सान्याल ने 1913 ई. में पटना में अनुशीलन समिति की एक शाखा स्थापित की थी।
  • रेवती नाग को ढाका अनुशीलन समिति ने भागलपुर में क्रांति प्रचार के लिए भेजा था।
  • 1918 ई. में मोतिहारी में ‘बिहारी युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • 1927 ई. में ‘पटना युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • 1929 ई. में ‘पाटलिपुत्र युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • बिहार सोशलिस्ट पार्टी की गठन जयप्रकाश नारायण तथा फूलन प्रसाद वर्मा द्वारा 1931 ई. में हुई थी।
  • पटना में भारतीय कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 1934 ई. में हुई थी।

Download BPSC 66th prelims question paper : हिंदी मेंEnglish.

Scroll to Top